शराब प्रेमियों को झटका…राजधानी रांची में इस दिन नहीं मिलेगी शराब – जानें पूरी वजह

Liquor lovers will be in for a shock... Liquor will not be available in the capital Ranchi on this day - learn the full reason

 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर रांची में शराब की सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी.जिला प्रशासन ने इस दिन को ‘ड्राई डे’ घोषित करते हुए सख्ती से आदेश जारी किया है.

शराब दुकानों के अलावे ये सारी चीजें रहेंगी बंद

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को खुदरा शराब की दुकानों से लेकर बार, रेस्तरां, क्लब, माइक्रो ब्रिवरी और झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित सभी देशी व विदेशी शराब की दुकानें और कैंटीन बंद रहेंगे.

प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ड्राई डे के दौरान शराब की बिक्री या परिवहन (transport) पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी दुकानदार, बार, रेस्तरां या क्लब इस आदेश का उल्लंघन करते हुए पाया जाता है और शराब बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह कदम पर्व-त्योहारों पर शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है.

Related Articles

close