Filmfare Awards 2025: नॉमिनेशन लिस्ट जारी…कौन बनेगा बेस्ट एक्टर-बेस्ट फिल्म? रहस्य से उठेगा पर्दा 11 अक्टूबर को…

मुंबई। Filmfare Awards 2025:सिनेमा प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के नॉमिनेशन घोषित कर दिए गए हैं। बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर और बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में इस बार कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
हाल ही में जहां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के जरिए सितारों को सम्मानित किया गया, वहीं अब दर्शकों की नजरें पूरी तरह फिल्मफेयर पर टिकी हैं। इस बार का आयोजन 11 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद के ईकेए एरिना में होगा और इसे करण जौहर होस्ट करेंगे।
Filmfare Awards 2025:बेस्ट फिल्म की दौड़
“आर्टिकल 370”, “भूल भुलैया 3”, “किल”, “लापता लेडीज” और “स्त्री 2” बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में आमने-सामने हैं।
बेस्ट एक्टर नॉमिनेशन
अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक)
अजय देवगन (मैदान)
अक्षय कुमार (सरफिरा)
ऋतिक रोशन (फाइटर)
कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन)
राजकुमार राव (स्त्री 2)
Filmfare Awards 2025:बेस्ट एक्ट्रेस नॉमिनेशन
आलिया भट्ट (जिगरा)
करीना कपूर खान (क्रू)
कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया)
श्रद्धा कपूर (स्त्री 2)
तब्बू (क्रू)
यामी गौतम (आर्टिकल 370)
Filmfare Awards 2025:म्यूजिक, सिंगर्स और डायरेक्टर
बेस्ट म्यूजिक एल्बम: बैड न्यूज, भूल भुलैया 3, लापता लेडीज, मैदान, स्त्री 2, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
बेस्ट डायरेक्टर: आदित्य सुहास जंभाले, अमर कौशिक, अनीस बज्मी, किरण राव और निखिल नागेश भट्ट।
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल/फीमेल): अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल, जावेद अली, शिल्पा राव, पवन सिंह समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।