करूर भगदड़: 20 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान, हाईकोर्ट पहुंचे विजय – क्या ये महज हादसा या किसी गहरी साजिश का हिस्सा?

चेन्नई/करूर। तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में 27 सितंबर को मची भगदड़ के बाद राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही। इस भीषण हादसे में 39 लोगों की मौत और करीब 100 लोग घायल हो गए थे। अब विजय ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

लेकिन इस त्रासदी के बाद मामला और पेचीदा हो गया है। विजय की पार्टी TVK ने इसे ‘सुनियोजित साजिश’ करार देते हुए मद्रास हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने मामले की CBI या SIT जांच की मांग की है।

करूर भगदड़: सरकार बनाम विजय: आरोप-प्रत्यारोप तेज

  • TVK का दावा: हादसे के पीछे सत्ताधारी DMK कार्यकर्ताओं की साजिश थी। CCTV फुटेज और स्थानीय गवाह इस ओर इशारा करते हैं।

  • स्टालिन सरकार का पलटवार: रैली स्थल पर 10 हजार की क्षमता के बावजूद 27 हजार लोग इकट्ठे किए गए। विजय देर से पहुंचे और भीड़ बेकाबू हो गई।

  • सरकार ने तो यहां तक कि TVK नेताओं पर हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दिया है।

करूर भगदड़: न्यायिक जांच का आदेश

सरकार ने एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच का भी आदेश दिया है। लेकिन TVK इस पर भरोसा नहीं कर रही और केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने पर अड़ी हुई है।

करूर भगदड़: विजय का दर्द

विजय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा—
“मेरे दिल की पीड़ा व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मेरी आंखें और मन दुख से भरा हुआ है।”

Related Articles