भारी बारिश का अलर्ट! दुर्गा पूजा पर मौसम का डबल गेम, पंडाल तो घूम सकेंगे लेकिन इन तारीखों में रहें सावधान

Heavy rain alert! Weather plays a double game during Durga Puja: You can visit the pandals, but be careful on these dates.

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल घूमने वालों के लिए Durga Puja Weather Update राहत देने वाली है। मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसका सर्कुलेशन अब ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया है। इसके असर से शनिवार को रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई। रांची में पिछले 24 घंटे में 31.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिम सिंहभूम के सोनुआ में 117 मिमी बारिश हुई।

आगामी दिनों का मौसम

  • 28-30 सितंबर: राज्य में हल्की बारिश की संभावना। हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक रह सकती है और कहीं-कहीं ठनका गिरने की संभावना। अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी।

  • 1 अक्टूबर: राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश। वज्रपात का यलो अलर्ट जारी। तापमान में गिरावट।

  • 2-3 अक्टूबर: गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में भारी बारिश की संभावना।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 2 अक्टूबर से बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है, जिससे झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल और बाहर घूमने वालों को मौसम की इस जानकारी के अनुसार सावधानी बरतनी चाहिए। हल्की बारिश और तेज हवा के चलते सुरक्षित तरीके से आयोजन का आनंद लेने की सलाह दी गई है।


Related Articles