Shocking: शरीर बना कब्रगाह….डॉक्टरों की आंखें फटी की फटी… शख्स के पेट से निकले 29 चम्मच…19 टूथब्रश और 2 पेन…

Shocking: शरीर बना कब्रगाह….डॉक्टरों की आंखें फटी की फटी… शख्स के पेट से निकले 29 चम्मच…19 टूथब्रश और 2 पेन…

हापुड़: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शख्स के पेट से डॉक्टरों ने ऐसी चीजें निकालीं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान उसके पेट से 29 स्टील के चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 नुकीले पेन जैसी कुल 50 चीजें निकालीं।

पहली नज़र में यह किसी फिल्म की कहानी लगती है, लेकिन यह सच है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित का नाम सचिन है जो नशे की लत से परेशान था। परिवार की पहल पर उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया था। वहां गुस्से और मानसिक तनाव के कारण उसने स्टील के चम्मच और टूथब्रश निगलना शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे पेट में तेज़ दर्द, उल्टी और कमजोरी होने लगी। 17 सितंबर को परिवार ने उसे हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया। एक्स-रे और सीटी स्कैन में जब पेट के अंदर धातु और प्लास्टिक की दर्जनों चीजें दिखाई दीं तो डॉक्टरों के होश उड़ गए।

फिर डॉ. श्याम कुमार समेत 5 डॉक्टरों की टीम ने करीब 5 घंटे तक ऑपरेशन किया और ये सभी चीजें बाहर निकालीं। डॉक्टरों ने बताया कि सचिन एक मानसिक समस्या से पीड़ित है, जिसमें व्यक्ति अजीबोगरीब चीजें निगलने लगता है या खुद को नुकसान पहुंचाता है।

डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि इस तरह के मामले सिर्फ नशे की वजह से नहीं होते, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े गंभीर संकेत हो सकते हैं।

Related Articles