शादी के मंडप में खुला ऐसा राज़… दूल्हा-दुल्हन निकले भाई-बहन…फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया….

शादी का मंडप बना रहस्य और भावनाओं का अखाड़ा…

शादी के मौके पर हर कोई खुशियों में डूबा होता है। परिवार और रिश्तेदारों के बीच उत्साह का अलग ही माहौल होता है। लेकिन सोचिए, अगर शादी के मंडप में ही कोई ऐसा खौफनाक सच सामने आ जाए जिससे दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता ही बदल जाए, तो क्या होगा? चीन से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसने हर किसी को दंग कर दिया।

यह घटना चीन के सोजाऊ शहर की है। यहां 31 मार्च को शादी का माहौल अचानक भावुक और डरावना बन गया। दरअसल, शादी के दौरान दुल्हन की सास ने उसके हाथ में एक जन्म का निशान (बर्थ मार्क) देखा। यह निशान बिल्कुल वैसा ही था जैसा सालों पहले उसकी खोई हुई बेटी के हाथ में था।

सास को शक हुआ और उन्होंने तुरंत दुल्हन के माता-पिता से बात की। तब खुलासा हुआ कि दुल्हन को उन्होंने 20 साल पहले रोड से गोद लिया था। उस वक्त बच्ची अकेली मिली थी और वे उसे घर ले आए। यह सुनकर दुल्हन वहीं फूट-फूटकर रो पड़ी। इतने साल बाद उसे अपने असली माता-पिता के बारे में जानकर भावुकता के आंसू आ गए।

लेकिन असली झटका अब भी बाकी था…
सच सामने आने के बाद पता चला कि जिस लड़के से वह शादी करने जा रही थी, वही उसकी असली मां का गोद लिया हुआ बेटा है। यानी दूल्हा-दुल्हन रिश्ते में भाई-बहन निकले।

इस सच्चाई ने पूरे मंडप का माहौल बदल दिया। रिश्तेदारों की सांसें अटक गईं और दूल्हा-दुल्हन दोनों तनाव में आ गए। सबको यही डर था कि अब शादी टूट जाएगी।

लेकिन तभी दुल्हन की मां ने एक और चौंकाने वाला खुलासा किया—उन्होंने बताया कि लड़का उनका गोद लिया हुआ बेटा है, यानी दोनों का खून का रिश्ता नहीं है।

इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। दूल्हा-दुल्हन ने भी फैसला लिया कि शादी आगे बढ़ेगी। अंततः पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी संपन्न हुई और मंडप में फिर से खुशियों की गूंज सुनाई दी।

Related Articles