सॉफ्टवेयर इंजीनियर के गैंगरेप में शामिल सभी आरोपी को एसआईटी ने 60 घंटे के भीतर धर -दबोचा…दो नाबालिग भी शामिल

चाईबासा सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुए गैंगरेप मामले में 60 घंटे के भीतर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर गठित एसआईटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग रेप मामले में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शिव शंकर करजी उर्फ बाज, सुरेन देवगम, पुरमी देवगम ऊर्फ सेठी, प्रकाश देवगम उर्फ डेंबो, सोमा सिंको उर्फ पेंटो और दो नाबालिग शामिल है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पीड़िता का पर्स और उसमें रखे ₹4500 समेत कई अन्य सामान भी बरामद किया।
एसपी के निर्देश पर हुई थी एसआईटी गठित
गैंगरेप मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने एसआईटी का गठन किया था। पुलिस दिन रात एक कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी हुई थी। यह काम पुलिस टीम के लिए भी एक चैलेंज भरा था। एसआईटी की टीम ने एक योजना के तहत काम किया जिसका बाद करीब 60 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया गया।
क्या था पूरा मामला
20 अक्टूबर को पीड़िता अपने दोस्त के साथ पुराना चाईबासा स्थिति एरोड्रम गई थी। उसी दौरान 9 से 10 युवक वहां पहुंचे और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ रात करीब 7:00 बजे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के बाद पीड़िता की हालत खराब हो गई और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा तब मामले का खुलासा हुआ।
पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में कहा कि वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वर्तमान में work-from-home कर रही है।









