Health: गाय-भैंस के दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देगा सिर्फ ये 1 चीज़, हड्डियां बनेंगी स्टील जैसी…
दूध छोड़ो, बस रोजाना 30 ग्राम चीज़ खाओ और हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस से बचाओ। जानिए कौन-सी चीज़ है सबसे फायदेमंद।

Health:हड्डियों को मजबूत बनाए रखना सिर्फ दूध पीने तक सीमित नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि एक छोटी सी चीज़ आपके हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में दूध से भी अधिक असर कर सकती है।
इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन (IOF) के अनुसार चीज़ (Cheese) कैल्शियम का सबसे बेहतरीन और आसानी से मिलने वाला स्रोत है। अगर सही मात्रा में लिया जाए तो यह हड्डियों को ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचा सकता है।
Health:कैल्शियम की जरूरत:
-
पुरुष (19–70 साल): रोजाना 1000 mg
-
महिलाएं: रोजाना 1200 mg
दूध बनाम चीज़ (30 ग्राम चीज़ = 200 ml दूध):
-
200 ml गाय-भैंस का दूध → 240 mg कैल्शियम
-
200 ml भेड़ का दूध → 380 mg कैल्शियम
-
30 ग्राम हार्ड चीज़ → 240 mg कैल्शियम
Health:सबसे फायदेमंद चीज़:
-
ताजा चीज़ (कॉटेज, रिकोटा, मैस्करपोन): 138 mg / 200 ग्राम
-
Camembert, Brie सॉफ्ट चीज़: 240 mg / 60 ग्राम
-
फेटा चीज़: 270 mg / 60 ग्राम
-
मोजरेला: 242 mg / 60 ग्राम
-
क्रीम चीज़: 180 mg / 30 ग्राम
लेकिन सिर्फ कैल्शियम लेने से काम नहीं चलता। विटामिन D भी जरूरी है, क्योंकि यह शरीर को कैल्शियम सोखने में मदद करता है।
-
धूप: रोजाना 15–20 मिनट हल्की धूप में बैठें
-
फूड: अंडा, मशरूम, दूध और फोर्टिफाइड फूड
-
सप्लीमेंट: जरूरत हो तो डॉक्टर की सलाह से
खास ध्यान किसे देना चाहिए:
-
गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
-
50+ उम्र के बुजुर्ग
-
मेनोपॉज के बाद की महिलाएं
-
कैल्शियम की कमी वाले लोग
अगर आप रोज दूध नहीं पी सकते, तो 30–60 ग्राम हार्ड चीज़ अपनी डाइट में शामिल कर हड्डियों को मजबूत रखें और फ्रैक्चर का खतरा कम करें।