आखिर क्यों नहीं जगती कुछ लोगों में शारीरिक संबंध की इच्छा? सामने आया हैरान कर देने वाला कारण….
4 लाख से ज्यादा लोगों पर हुए शोध में उजागर हुई सच्चाई – शिक्षा, जीवनशैली, अकेलापन और यहां तक कि जीन भी जिम्मेदार! क्या आप भी हैं इस लिस्ट में?

नई दिल्ली: क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग जीवनभर शारीरिक संबंध क्यों नहीं बनाते? अब इसका जवाब विज्ञान ने खोज निकाला है। 4 लाख से ज्यादा लोगों पर किए गए एक बड़े शोध में सामने आया है कि यह सिर्फ व्यक्तिगत पसंद का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई सामाजिक, जैविक और आनुवंशिक कारण छिपे हुए हैं।
शोध के चौंकाने वाले निष्कर्ष (जर्नल PNAS में प्रकाशित):
-
शिक्षा और जीवनशैली: जिन लोगों ने कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाए, वे औसतन अधिक शिक्षित थे और शराब या धूम्रपान जैसी आदतों से दूर थे।
-
अकेलापन और बेचैनी: ऐसे लोगों में यौन रूप से सक्रिय लोगों की तुलना में अधिक अकेलापन, नाखुशी और घबराहट देखने को मिली।
-
शारीरिक और भौगोलिक वजहें: पुरुषों में ऊपरी शरीर की ताकत की कमी और महिलाओं की संख्या कम होने वाले इलाकों में यह प्रवृत्ति ज्यादा दिखी।
-
आनुवंशिक कारण: शोध में पाया गया कि कुछ खास जीन-वेरिएशन वाले लोगों में यौन गतिविधियों से दूर रहने की संभावना 14–17% तक अधिक होती है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि शारीरिक संबंध न बनाने के पीछे मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक वातावरण और आनुवंशिक बनावट जैसे कारक गहराई से जुड़े हुए हैं। यानी यह सिर्फ एक व्यक्तिगत चुनाव नहीं, बल्कि इंसान के पूरे जीवन परिवेश और मानसिक स्थिति का असर है।