झारखंड : रांची में दिल दहला देने वाली वारदात…पत्थर से कूचकर हत्या…फिर शव को जलाया…अधजला शव मिलने से मची हड़कंप
A shocking incident in Ranchi! A man was stoned to death, then his body was burned. The discovery of a partially burned body caused a stir.

Ranchi Murder : पहले पत्थर से कूचकर हत्या की फिर सबूत मिटाने के लिए शव को बुरी तरह से जला दिया। आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरा मामला राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र टोनको तालाब के पास की बताई जा रही है जहां एक युवक का बुरी तरह से जला हुआ शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई। शव देखते ही आसपास के लोगों में सननसनी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सबूत मिटाने के मकसद से शव को जलाया
शव की पहचान प्रशांत कुमार के रूप में की गई है। हालांकि यह हत्या क्यों और किसलिए की गई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई और सबूत मिटाने के मकसद से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट थाना और खरसीदाग ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि हत्या से जुड़े सबूत इकट्ठा किए जा सकें। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद में हत्या की आशंका
पुलिस को शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस युवक के बारे में अहम सुराग जुटाने में जुट गई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि हत्या किस वजह से की गई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या किसी पुराने विवाद की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।









