झारखंड : कुड़मी समाज का धमाकेदार ऐलान…20 सितंबर को रेल टेका-डहर झेका आंदोलन, आजसू ने दिया समर्थन, झारखंड में सियासी और सामाजिक तूफान…जानिए क्या है पूरा मामला?

Explosive announcement of Kudmi community... Rail Teka-Dahar Jheka movement on 20th September, AJSU gives support, political and social storm in Jharkhand... Know what is the whole matter?

Ranchi : झारखंड में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन और तेज हो गया है। इसी कड़ी में 20 सितंबर को राज्यभर में बड़े पैमाने पर रेल टेका-डहर झेका आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन को आजसू पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा।

24 जिलों में पार्टी के प्रभारी नियुक्त रहेंगे

पूर्व विधायक और आजसू नेता लंबोदर महतो ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि 24 जिलों में पार्टी के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं, जो आंदोलन को सफल बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी इस मुद्दे पर साथ आने की अपील की।

लंबोदर महतो ने कहा, “हम किसी से भीख नहीं मांग रहे, बल्कि अपना हक मांग रहे हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि आजसू इस मांग को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष करेगी, जब तक कि कुड़मी समाज को ST का दर्जा नहीं मिल जाता।

 20 सितंबर को आदिवासी समाज समाज भी करेगा विरोध-प्रदर्शन

बताते चलें कि 20 सितंबर को राज्यभर के आदिवासी समाज के लोग भी सड़क पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने वाले हैं। कुड़मी समाज के द्वारा अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आदिवासी समाज भी सड़क पर उतरकर इसका कड़ा विरोध करने वाला है।

Related Articles

close