झारखंड में आज मूसलाधार बारिश का अलर्ट: इन 12 जिलों में येलो वार्निंग, बिजली कड़कने और तेज हवाओं से रहें सावधान
Heavy rain alert in Jharkhand today: Yellow warning in these 12 districts, beware of lightning and strong winds

Ranchi : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड में 20 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले चार दिनों के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
17 सितंबर को भारी बारिश की आशंका
IMD के अनुसार, 17 सितंबर को झारखंड के उत्तरी-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों जैसे कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि झारखंड के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, वज्रपात की भी आशंका है। लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।









