Road Accident : कलाकारों से भरी गाड़ी पलटी, 2 की हालत नाजुक, 10 से ज्यादा घायल… कार्यक्रम से लौट रहे थे वापस

पाकुड़। देर शाम एक सड़क हादसे में 10 से ज्यादा कलाकार घायल हो गये, वहीं 2 कलाकारों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना दुमका-पाकुड़ मुख्य सड़क के रांगा मिशन फुटबॉल मैदान के समीप की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब कलाकारों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। घायलों को पाकुड़ स्थित अमड़ापाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है. जहां घायलों का प्राथमिक उपचार होने के बाद गंभीर रूप से दो घायलों कों बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, जतरा पार्टी के लोग जामताड़ा जिला के फतेहपुर से प्रोग्राम करके वापस मालदा लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घायलों में महिला-पुरुष के अलावा कई बच्चे भी शामिल थे. सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अमड़ापाड़ा सीएचसी पहुंचकर घायलों से मिलकर पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
गंभीर रूप से घायल अंजली और सनातन दास को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जबकि आंशिक रूप से घायल माया दास, प्रतिमा मंडल, डालिम शेख, गौरव सरकार, नसीमा बेबी, छोटू शेख, जूली खातून, टमपा खातून, रोबीना बेबी, सुबोध दास, अंनत मंडल सुदीप मंडल आदि का इलाज अमडापाड़ा फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक मुर्शिदाबाद के मालदा के रहनेवाले बताये जा रहे हैं। सभी ‘देश जॉय अपेरा’ जतरा कार्यक्रम करने वाले कलाकार हैं. हम लोग मालदा जा रहे थे।









