राजधानी में तापमान गिरा: छठ तक 16 डिग्री होगा पारा, अच्छी ठंड पड़ने की संभावना

रांची: ठंड का असर रांची आसपास के क्षेत्र में दिखने लगा है। शाम और रात का न्यूनतम तापमान गिरा है। अगले 6 दिन में यानी छठ तक रांची का न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री पहुंचने के आसार हैं। छठ तक अच्छी ठंड पड़ने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक के अनुसार रांची सहित राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह में कोहरा और धुंध की स्थिति रहेगी दिन में आसमान साफ रहने के साथ ही शुष्क रहेगा।
मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री न्यूनतम 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह में धुंध और दिन में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम 16 से 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।