झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई…रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश गिरफ्तार, हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

Big action by Jharkhand ATS and Delhi Police... ISIS suspected terrorist Ashar Danish arrested from Ranchi, weapons and objectionable documents recovered

राजधानी रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार,  झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने संदिग्ध आतंकी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. शख़्स का नाम असहर दानिश बताया जा रहा है. वह रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तब्रक लॉज में रहता था.

बोकारो का रहने वाला है असहर

आतंकी अशहर दानिश लॉज में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था.असहर झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार का ही रहने वाला है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आतंकी को गिरफ्तार कर अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी.

दिल्ली पुलिस को मिली थी जानकारी

दिल्ल पुलिस के स्पेशल सेल को उसके बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद ही झारखंड एटीएस से समन्वय में स्थापित कर लॉज पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है. एटीएस और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं.

इसके अलावे दो और संदिग्ध ISIS आतंकी को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक व्यक्ति को पलामू जबकि दूसरे को रांची से पकड़ा गया है. बताया जा रहा है कि पलामू और रांची से पकड़े गए दो अन्य संदिग्ध आतंकी अज़हर दानिश के संपर्क में थे.

Related Articles

close