Crispy Jalebi: ऐसी जलेबी खाई है कभी? कुरकुरी, रसदार और परफेक्ट गोल-गोल… राज़ छुपा है इस आसान रेसिपी में!”

Crispy Jalebi: त्योहारों और खास मौकों पर जलेबी का नाम आते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि होटल जैसी कुरकुरी, रसदार और परफेक्ट गोल-गोल जलेबी आखिर घर पर कैसे बनाई जाए? आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी रेसिपी, जिसका सीक्रेट जानकर आप भी बन जाएंगे जलेबी मास्टर।
Crispy Jalebi: जलेबी के लिए ज़रूरी सामग्री
मैदा – 1 कप
बेसन – 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
दही – 3 टेबलस्पून
संतरी रंग (वैकल्पिक)
पानी – 1/2 कप + 2-3 टेबलस्पून
तेल/घी (तलने के लिए) – आवश्यकता अनुसार
Crispy Jalebi: शक्कर की चाशनी
शक्कर – 1 कप
पानी – 1/2 कप
इलायची पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
केसर – कुछ धागे
नींबू का रस – 1/2 छोटी चम्मच
Crispy Jalebi: बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, बेसन, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं।
इसमें दही, इलायची पाउडर और ज़रूरत अनुसार पानी डालकर पतला बैटर तैयार करें।
बैटर को 10–12 घंटे के लिए फर्मेंट होने दें। (ठंडी जगह पर रखने पर 24 घंटे भी लग सकते हैं)।
इस बीच शक्कर, पानी, इलायची और केसर डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें।
अब स्क्वीज़ बोतल में बैटर भरें और गरम तेल/घी में गोल-गोल जलेबी बनाएं।
दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी तलने के बाद गरमागरम चाशनी में डुबो दें।
Crispy Jalebi: सर्व करने का अंदाज़
इन जलेबियों को दूध या रबड़ी के साथ परोसें और ऊपर से सूखे मेवे छिड़कें। हर बाइट आपको मिठास और कुरकुरेपन का ऐसा अनुभव कराएगी, जिसे भूलना मुश्किल होगा।









