दिल दहला देने वाली वारदात..बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा पिता… कहा– मैंने अपनी बेटी को मार डाला…

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)। जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को हिला दिया है। एक पिता ने अपनी ही 19 वर्षीय बेटी आरजू की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

सोती हुई बेटी को बनाया निशाना

पुलिस जांच के अनुसार, वारदात उस वक्त हुई जब आरजू चारपाई पर सो रही थी। पिता ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को बताया– “मैंने अपनी बेटी को मार दिया।”

 रिश्ता तय, लेकिन बेटी का इंकार

आरोपी पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने बेटी का रिश्ता देवबंद में तय किया था। लेकिन बेटी निकाह के लिए तैयार नहीं थी। पिता को शक था कि उसकी बेटी का किसी और युवक से प्रेम संबंध है। इसी शक ने उसे हॉरर किलिंग जैसी वारदात को अंजाम देने पर मजबूर कर दिया।

 पुलिस की कार्रवाई

  • आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

  • मामले की जांच जारी है।

 सवाल यह है कि आखिर सम्मान के नाम पर इस तरह की हत्याएँ कब थमेंगी? और क्या समाज बेटियों की पसंद को स्वीकार कर पाएगा?

Related Articles

close