झारखंड : दुमका में डबल मर्डर…बुजुर्ग दंपति की चाकू मारकर हत्या, 2 बेटियों पर भी जानलेवा हमला, गांव में फैली सनसनी
Double murder in Dumka... Elderly couple stabbed to death, 2 daughters also attacked, sensation spread in the village

दुमका के शिकारीपाड़ा में बुजुर्ग दंपति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. डबल मर्डर से शिकारीपाड़ा के सुंदराप्लान गांव में दहशत का माहौल है. मृतकों की पहचान साहेब हेम्ब्रम और मंगली किस्कु के रूप में हुई है. इस हमले में मृतक दंपति की बेटियां हीरामुनी हेम्ब्रम और बेनी हेम्ब्रम गंभीर रूप से घायल हो गईं. पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और उनकी बेटियों का बयान लिया.
बताया जा रहा है कि सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात परिवार पर जानलेवा हमला हुआ. मृत दंपति की बेटियों ने पुलिस को जानकारी दी है कि देर रात जोरदार बारिश हो रही थी तभी कुछ अज्ञात लोग घर में घुस आए और परिवार पर हमला कर दिया. हमले में माता-पिता की मौत हो गई. घायल बेटियों ने ही डायल-112 पर फोन करके वारदात की जानकारी दी.
दंपति की बड़ी बेटी के प्रेमी पर हत्या का शक
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दोनों बहनों को तत्काल दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया. पुलिस ने दंपति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में दंपति की बड़ी बेटी के प्रेमी द्वारा इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.
बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी पाकुड़ जिले का रहने वाला है और सोमवार की देर शाम मृत दंपति के घर आया था.









