झारखंड : वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन…पटना में आज होगी बड़ी रैली, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव भी होंगे मौजूद
CM Hemant Soren will join the Voter Rights Yatra: A big rally will be held in Patna today, Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav will also be present

Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल पटना का दौरा करेंगे। वे यहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा का समापन पटना के गांधी मैदान में होने जा रहा है, जिसमें INDIA गठबंधन के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
बता दें कि बिहार में लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के विरोध में राहुल गांधी ने इस यात्रा की शुरुआत की थी। इसका आगाज 17 अगस्त को सासाराम से हुआ था। उस समय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया था।
अब इस यात्रा के अंतिम चरण में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे। उनके साथ झारखंड से कई अन्य विधायक और मंत्री भी पटना जाएंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा का समापन विपक्षी एकजुटता को नया संदेश देगा और आने वाले चुनावों के लिए गठबंधन की ताकत को और मजबूत करेगा।









