झारखंड: इरफान अंसारी ने किसे दे दी चेतावनी ? “झारखंड में आकर ऐसा करके दिखाए, मैं चुनौती देता हूँ—पूरे झारखंड भाजपा का नक्शा बदल दूँगा” ….

Jharkhand: Whom did Irfan Ansari warn? "Come to Jharkhand and do this, I challenge you- I will change the map of entire Jharkhand BJP" ....

रांची। राहुल गांधी जी अगर इशारा कर दें तो हम भाजपा के हर कार्यालय को खंडहर बना देंगे। अगर भाजपा में दम है तो झारखंड में आकर ऐसा करके दिखाए, मैं चुनौती देता हूँ—पूरा झारखंड भाजपा का नक्शा बदल दूँगा …. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने ये चेतावनी बिहार में कांग्रेस कार्यालय पर हुई तोड़फोड़ की निंदा करते हुए दी।

 

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने झारखंड में ऐसी हरकत करने की कोशिश की तो उसका नक्शा बदल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी राय रखी और क्षेत्रीय दलों की अहम भूमिका पर जोर दिया।उन्होंने बिहार में हाल ही में कांग्रेस कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और मारपीट की कड़ी आलोचना की और भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा—

 

“कांग्रेस कार्यालय हमारे लिए मंदिर समान है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वहां तोड़फोड़ करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। आदरणीय राहुल गांधी जी अगर इशारा कर दें तो हम भाजपा के हर कार्यालय को खंडहर बना देंगे। अगर भाजपा में दम है तो झारखंड में आकर ऐसा करके दिखाए, मैं चुनौती देता हूँ—पूरा झारखंड भाजपा का नक्शा बदल दूँगा।”

 

बिहार की घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया

अंसारी ने बिहार में हुए विवादित घटनाक्रम पर कहा कि भाजपा की इस तरह की हरकतें निंदनीय हैं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय राजनीतिक दलों के लिए मंदिर की तरह होते हैं, और किसी भी पार्टी कार्यालय पर हमला करना सीधे तौर पर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर भाजपा ने झारखंड में ऐसी हरकत करने की कोशिश की तो कांग्रेस और सहयोगी दल मुंहतोड़ जवाब देंगे।

 

क्षेत्रीय दलों की भूमिका पर जोर

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री अंसारी ने कहा कि क्षेत्रीय दल हमेशा बड़े भाई की भूमिका निभाते हैं, जबकि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय पार्टियां नेतृत्व करती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बड़े भाई की भूमिका निभा रहा है और महागठबंधन के अन्य दल उसके नेतृत्व में चुनावी मैदान में उतरेंगे।

 

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अंसारी ने कहा कि अभी तक किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है। लेकिन राजद के नेतृत्व में सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और भाजपा को कड़ी चुनौती देंगे।

 

लोकतंत्र पर खतरे की बात

इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार में जो घटनाएँ हुई हैं, वे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक हैं। “लोकतंत्र में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ का कोई स्थान नहीं है। भाजपा लगातार लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पहुंचा रही है और यह जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।”

Related Articles