झारखंड : मिट्टी का घर गिरने से महिला की मौत, अबुआ आवास योजना का लाभ न मिलने पर उठे सवाल

Dhanbad News: Woman dies after mud house collapses, questions raised over not getting benefits of Abua Housing Scheme

धनबाद। जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के नेरो पंचायत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। एक मिट्टी का घर अचानक भरभराकर गिर गया, जिसमें खाना बना रही 40 वर्षीय बिसनी देवी मलबे में दब गईं और उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे के बाद स्थानीय लोग और परिजन आनन-फानन में बिसनी देवी को गंभीर हालत में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका अपने पीछे 15 वर्षीय बेटे को छोड़ गई हैं। इस अचानक हुई दुर्घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

लंबे समय से पक्के मकान की थी आस

ग्रामीणों के अनुसार बिसनी देवी कई सालों से पक्के मकान की उम्मीद लगाए बैठी थीं। उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत आवेदन भी किया था, लेकिन अब तक उन्हें लाभ नहीं मिला। मजबूरी में वे मिट्टी के पुराने घर में ही रह रही थीं, जो अंततः उनकी मौत का कारण बन गया।

प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही नेरो पंचायत के मुखिया उमेश महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और आपदा प्रबंधन विभाग से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।

Related Articles

close