गिरिडीह में घरेलू विवाद से दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी की हत्या की

A heart wrenching incident due to domestic dispute in Giridih, husband killed his wife

गिरिडीह में घरेलू विवाद से हत्या, इलाके में सनसनी

गिरिडीह से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोगीटांड 7 नंबर का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने सोमवार देर शाम पत्नी कंचन देवी का गला रेत दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति गोपी दास फरार होने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि कंचन देवी और गोपी दास ने चार साल पहले प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में उनका दांपत्य जीवन सामान्य था, लेकिन समय के साथ विवाद बढ़ता गया। दोनों के दो छोटे बच्चे भी हैं।

सास ने बताई घटना की पूरी कहानी

मृतका की सास किरण देवी ने बताया कि घरेलू विवाद बढ़ने के बाद कंचन अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। सोमवार को पुलिस थाने में समझौते के बाद वह बेटे-बहू को घर लेकर लौट रही थी। रास्ते में अचानक यह वारदात हुई।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि कंचन देवी की हत्या पारिवारिक विवाद का नतीजा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैला दी है।

Related Articles