क्या इस बार मां दुर्गा ला रही हैं ‘विशेष संकेत’? शारदीय नवरात्रि 2025 में होंगे 10 दिन…जानिए क्यों?

शारदीय नवरात्रि 2025 इस बार कुछ बेहद खास होने जा रहा है — ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, नवरात्रि इस बार पारंपरिक 9 नहीं, पूरे 10 दिनों तक मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, तृतीया तिथि की वृद्धि के चलते यह पर्व 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर को समाप्त होगा। उसी दिन दशहरा भी मनाया जाएगा। यह योग कई वर्षों बाद बन रहा है और इससे पर्व की धार्मिक और ज्योतिषीय महत्ता और भी बढ़ जाती है।

तारीखें: 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025
 खास बात: इस बार 9 नहीं, 10 दिन की नवरात्रि
 मां दुर्गा का वाहन: हाथी — सुख, समृद्धि और भरपूर वर्षा का प्रतीक

 घटस्थापना का शुभ मुहूर्त (22 सितंबर):

  • अमृत मुहूर्त: सुबह 6:19 से 7:49

  • शुभ मुहूर्त: सुबह 9:14 से 10:49

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:55 से 12:43 तक

  • नक्षत्र: हस्त

  • योग: शुक्ल योग

 मां दुर्गा का वाहन इस बार हाथी — क्यों है ये शुभ?

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पधारेंगी, जो दर्शाता है कि देश में अच्छी वर्षा, समृद्धि और शांति का आगमन होगा।

 नवरात्रि की तिथियां और देवी स्वरूप:

  • 22 सित. (सोम): प्रतिपदा – शैलपुत्री

  • 23 सित. (मंगल): द्वितीया – ब्रह्मचारिणी

  • 24-25 सित.: तृतीया – चंद्रघंटा

  • 26 सित.: चतुर्थी – कूष्मांडा

  • 27 सित.: पंचमी – स्कंदमाता

  • 28 सित.: षष्ठी – कात्यायनी

  • 29 सित.: सप्तमी – कालरात्रि

  • 30 सित.: अष्टमी – महागौरी

  • 01 अक्टूबर: नवमी – सिद्धिदात्री

  • 02 अक्टूबर: दशहरा

 नवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व:

इन 10 दिनों को आत्मशुद्धि, साधना और देवी कृपा के लिए श्रेष्ठ समय माना जाता है। जो भक्त व्रत, पूजन और मां के नौ रूपों की आराधना करते हैं, उन्हें जीवन में मनचाही सिद्धि और मानसिक शक्ति प्राप्त होती है।

मुंबई डूबेगी या बचेगी? IMD का अलर्ट मचा रहा खलबली…अब अगला 48 घंटे होंगे क्रिटिकल…

Related Articles