झारखंड इनकाउंटर: जयराम महतो की पार्टी के नेता का इनकाउंटर, भाजपा की टिकट पर भी लड़ चुके थे चुनाव, जानिये कैसे हुई मुठभेड़, पूरी कहानी…
Jharkhand Encounter: Encounter of leader of Jairam Mahto's party, had also contested elections on BJP ticket, know how the encounter happened, the whole story...

Jharkhand Encounter गोड्डा। जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है। भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा को गिरफ्तार करने पुलिस की एक टीम गई थी। देवघर के नावाडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने के बाद उसे लाया जा रहा था। रात मंं पुलिस सूर्या को अपने साथ जांच के लिए जिरली समारी पहाड़ी पर ले गई, जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक इस दौरान जवाबी कार्रवाई में सूर्या हांसदा मारा गया। बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग जुटे हुए हैं। किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि सूर्या को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम गई थी। एसपी आज शाम चार बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देंगे।
आपको बता दें कि सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला ने रविवार को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। सुशीला ने सूर्या के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई थी। ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव निवासी सूर्या हांसदा पूर्व में भाजपा के नेता रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में जब भाजपा ने बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम को टिकट दिया था, तब सूर्या हांसदा ने जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम से टिकट लेकर चुनाव लड़ा था, हालांकि, चुनाव में उनकी बुरी हार हुई थी।
सूर्या हांसदा पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में ईसीएल की राजमहल परियोजना के पहाड़पुर क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में भी सूर्या की संलिप्तता सामने आई थी। इसके अलावा साहिबगंज के क्रशर मिल में ट्रक और ट्रक जलाने के मामले में भी सूर्या शामिल था।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से छापेमारी कर रही थी।
बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली पंचायत के सामरी, राहरबरिया और जालोकुंडी के बीच पहाड़ियों में पुलिस प्रशासन के जवान जमे हुए हैं।एसपी मुकेश कुमार ने पुलिस मुठभेड़ में सूर्या हांसदा के मारे जाने की पुष्टि की है।









