Google पर ये 5 चीज़ें सर्च कीं… तो अगला दरवाज़ा हो सकता है जेल का….नंबर 4 जानकर रूह कांप जाएगी…

डिजिटल लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानिए कौन-सी Google सर्च आपको बना सकती है अपराधी

आजकल जब भी कोई सवाल होता है, हमारा पहला जवाब होता है—”Google कर लो!”
लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल पर की गई कुछ सर्च आपको सीधे कानूनी पचड़ों में डाल सकती है?
जी हां, सिर्फ एक क्लिक आपको साइबर क्राइम यूनिट की नज़र में ला सकता है, और आईपी एड्रेस ट्रैक करके आप तक पहुंचना उनके लिए चुटकियों का काम है।

यहां जानिए वो 5 खतरनाक सर्च जिन्हें गूगल पर भूलकर भी न करें:

 1. बम बनाने या हथियार बनाने का तरीका

अगर आप ऐसे खतरनाक टॉपिक सर्च करते हैं, तो आप पर आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने का शक किया जा सकता है। इंटेलिजेंस एजेंसियों की नज़र हर समय इन सर्च पर होती है।

 2. हैकिंग से जुड़ी जानकारी या टूल्स

‘पासवर्ड कैसे हैक करें’ या ‘हैकिंग सॉफ्टवेयर डाउनलोड’ जैसे कीवर्ड आपको सीधे साइबर अपराधी की कैटेगरी में डाल सकते हैं। IT एक्ट के तहत ये अपराध है।

 3. पायरेटेड फिल्में या कॉपीराइटेड कंटेंट

फ्री में नई फिल्म देखने की चाहत कहीं आपकी जेब और आज़ादी दोनों ना छीन ले। पायरेसी कानूनन अपराध है—जुर्माना और जेल दोनो संभव हैं।

 4. चाइल्ड पोर्नोग्राफी या यौन शोषण से जुड़ी सामग्री

ये सबसे संगीन अपराध है। अगर आप इसे सर्च करते हैं तो आपके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई होगी। जेल और भारी जुर्माना तय है।

 5. आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुँचाने के तरीके

हालांकि ये कानूनन अपराध नहीं है, लेकिन गूगल इसे ट्रैक करता है और हेल्पलाइन नंबर दिखाता है। मानसिक स्थिति गंभीर मानी जाती है और आपको तत्काल मदद की ज़रूरत हो सकती है।

इंटरनेट एक आज़ादी है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल आपकी आज़ादी छीन सकता है। अगली बार Google करने से पहले सोचें—क्या आप कानून के दायरे में आ रहे हैं?

Related Articles