देश का सबसे अमीर राज्य बना कर्नाटक! दिल्ली-यूपी बाहर, लिस्ट में कई नाम चौंकाने वाले

केंद्र सरकार की नई रिपोर्ट ने खोली राज्यों की आर्थिक हैसियत की पोल, बिहार-मप्र जैसे राज्य अब भी 1 लाख के नीचे

हर भारतीय परिवार चाहता है कि उसकी आमदनी बढ़े, जीवन बेहतर हो, लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई हर राज्य में हालात एक जैसे हैं? केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश की गई 2024-25 की “प्रति व्यक्ति आय रिपोर्ट” ने इस सवाल का जवाब बेहद चौंकाने वाले आंकड़ों से दिया है।

 देश की औसत आमदनी और टॉप राज्य

देश की औसत प्रति व्यक्ति आय अब 1,14,710 रुपये तक पहुंच चुकी है, जो बीते दशक की तुलना में करीब 42 हजार रुपये ज्यादा है। लेकिन इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम कर्नाटक का है, जिसने 2,04,605 रुपये प्रति व्यक्ति आय के साथ देश का सबसे अमीर राज्य होने का ताज हासिल कर लिया है।

 टॉप 10 अमीर राज्य (प्रति व्यक्ति आय):

  1. कर्नाटक – ₹2,04,605

  2. तमिलनाडु – ₹1,96,309

  3. हरियाणा – ₹1,94,285

  4. तेलंगाना – ₹1,87,912

  5. महाराष्ट्र – ₹1,76,678

  6. हिमाचल प्रदेश – ₹1,63,465

  7. उत्तराखंड – ₹1,58,819

  8. पुडुचेरी – ₹1,55,533

  9. आंध्र प्रदेश – ₹1,41,609

  10. पंजाब – ₹1,35,356

 दिल्ली, यूपी, बिहार क्यों पीछे?

सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि देश की राजधानी दिल्ली, सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश, और बिहार जैसी प्रमुख इकाइयाँ इस टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हैं। इससे साफ है कि यहां के आम लोगों की जेब में अन्य राज्यों की तुलना में कम पैसा है।

 1 लाख से नीचे कमाई वाले राज्य

कुछ राज्य अब भी 1 लाख रुपये की आमदनी का आंकड़ा पार नहीं कर सके हैं—

  • मध्यप्रदेश: ₹70,343

  • असम: ₹81,127

  • जम्मू-कश्मीर: ₹81,774

  • पश्चिम बंगाल: ₹82,781

इन राज्यों में अवसरों की कमी, कमजोर ढांचा और विकास की धीमी रफ्तार अब भी आमदनी को सीमित कर रही है।

 सरकार का स्पष्टीकरण

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि राज्यों के बीच इतनी आर्थिक असमानता का कारण क्षेत्रीय विकास का अंतर, शासन की गुणवत्ता और रोजगार के अवसरों में असंतुलन है। यह डेटा हमें आईना दिखाता है कि हमें और आगे बढ़ने के लिए क्या-क्या सुधार करने होंगे।

Related Articles