HEATH TIPS: जापानी लोग कभी बीमार क्यों नहीं होते? 7 फिटनेस सीक्रेट जो भारत में शायद ही किसी को पता हों!

HEATH TIPS: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत बनाए रखना एक चुनौती बन चुका है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि जापान के लोग इतने ज्यादा फिट और लंबे समय तक एक्टिव क्यों रहते हैं? ऐसा क्या है उनकी लाइफस्टाइल में जो उन्हें हेल्दी और एनर्जेटिक बनाए रखता है?

जानकारों के मुताबिक जापानी लोग कुछ ऐसी हेल्थ हैबिट्स फॉलो करते हैं, जो उन्हें बीमारियों से दूर और मानसिक रूप से भी स्ट्रॉन्ग बनाए रखती हैं। तो आइए जानते हैं जापानी लोगों के 7 फिटनेस सीक्रेट्स, जिन्हें अगर आपने अपनाया, तो आपकी सेहत में भी बड़ा बदलाव आ सकता है।

 1. रोज चलते हैं 15-20 हजार कदम

HEATH TIPS:जापानियों की सबसे बड़ी हेल्थ हैबिट है वॉकिंग

  • वे रोजाना औसतन 15,000 से 20,000 कदम चलते हैं।

  • इससे उनका शरीर हमेशा एक्टिव रहता है और मोटापा या हड्डियों की समस्या जैसी चीजें उनसे कोसों दूर रहती हैं।

  • एक्सपर्ट मानते हैं कि यह नेचुरल एक्सरसाइज है जिसे हर उम्र का इंसान कर सकता है।

 2. पोषण कंट्रोल और सीमित भोजन

  • उनकी प्लेट छोटी होती है लेकिन उसमें हेल्दी और बैलेंस्ड फूड होता है।

  • वे ज़्यादा मात्रा में नहीं, बल्कि पोषण के हिसाब से खाना खाते हैं।

  • इसका मतलब है – कम खाओ, लेकिन अच्छा खाओ।

 3. दिनभर में कई बार हर्बल टी

  • ग्रीन टी, माचा और अन्य हर्बल टीज उनकी डेली रूटीन का हिस्सा हैं।

  • ये इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को डिटॉक्स भी करती हैं।

  • अगर आप कैफीन छोड़ना चाहते हैं, तो ये बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

 4. हर मौसम के अनुसार खाना

  • वे सीजनल फ्रूट्स और वेजिटेबल्स खाते हैं।

  • गर्मियों में उबली हुई सब्जियां, सूप और हल्का खाना उनकी पसंद होता है।

  • इससे शरीर को हर मौसम में नैचुरल तरीके से हेल्दी बनाए रखा जाता है।

 5. हेल्थ और ब्यूटी में इनवेस्टमेंट

  • भारतीयों के मुकाबले जापानी लोग बाहरी चीजों पर खर्च करने की बजाय
    अपनी हेल्थ, फिटनेस और स्किन केयर पर पैसे खर्च करते हैं।

  • एक्सपर्ट इसे लॉन्ग-टर्म इनवेस्टमेंट मानते हैं।

 6. स्लीप रूटीन का खास ध्यान

  • जापान में लोग स्लीप साइकल के बहुत सख्त होते हैं।

  • वे समय पर सोते हैं और नींद पूरी करते हैं, जिससे शरीर को भरपूर आराम मिलता है।

7. मजबूत सोशल कनेक्शन HEATH TIPS

  • वे दिन खत्म होने के बाद अपने दोस्तों, सहकर्मियों या परिवार के साथ वक्त बिताते हैं।

  • यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी माना जाता है और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से दूर रखता है।

अगर आप भी फिट, हेल्दी और लंबे समय तक एक्टिव रहना चाहते हैं, तो जापानियों की इन 7 आदतों को अपनी लाइफ में शामिल करें।

Related Articles