भारत की सड़कें किसकी होंगी? नंबर 1 बाइक ने फिर मचाया तहलका, पीछे छूटे सभी दिग्गज!

भारत में टू-व्हीलर की मांग तेजी से बढ़ रही है, और इस रेस में 100cc से 350cc तक की बाइक्स सबसे आगे चल रही हैं। लेकिन इस बार फिर एक नाम है जो बाकी सब पर भारी पड़ा—Hero Splendor। आइए जानते हैं टॉप 5 बाइक्स कौन-सी हैं जो इस समय भारतीय ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं:

1. Hero Splendor:
हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है। जून 2025 में इसकी 3,31,057 यूनिट्स बिकीं, जो कि पिछले साल के मुकाबले 25,471 यूनिट्स ज्यादा हैं। यह बाइक हर बजट और डेली यूज़ के लिए आदर्श मानी जाती है।

2. Honda Shine:
125cc सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइक। हालांकि इस बार इसकी बिक्री थोड़ी घटी है और जून में 1,43,218 यूनिट्स बिकी हैं, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 19,456 कम हैं।

3. Hero HF Deluxe:
यह एंट्री लेवल बाइक डेली यूज़र्स के बीच खास पसंद की जा रही है। इस बार बिक्री में उछाल आया और 1,00,878 यूनिट्स बिकीं।

4. Bajaj Pulsar:
यूथ और फैमिली दोनों के बीच लोकप्रिय बजाज पल्सर इस बार कुछ पिछड़ गई। जून में इसकी 88,452 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 22,649 यूनिट्स कम हैं।

5. TVS Apache:
अपाचे ने भी मजबूत वापसी की है। इस बार इसकी बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई और जून में 41,386 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Related Articles