झारखंड : हेमंत सोरेन ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 13,300 करोड़ रुपये के बकाया माफ करने की अपील”

"Hemant Soren appeals to Union Home Minister Amit Shah to waive off dues of Rs 13,300 crore"

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उस पत्र में झारखंड में प्रतिनियुक्त अर्द्ध सैनिक बलों के विरुद्ध झारखंड सरकार के यहां बकाया 13299 करोड़ की राशि को माफ करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में अब तक राज्य में 400 लोग शहीद हो चुके हैं। नक्सलियों के सफाये के लिए झारखंड सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। इसमें केंद्र सरकार की भी जिम्मेदारी है। इसलिए सहकारी संघवाद के सिद्धांत के तहत इस राशि को वे-ऑफ किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी राशि की अदायगी करने से झारखंड पर वित्तीय बोझ काफी बढ़ जाएगा। इससे जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी। इसलिए झारखंड के विकास और जन कल्याणकारी योजना के सफल संचालन की जिम्मेवारी केंद्र सरकार की भी बनती है। केंद्र सरकार को इस राशि को माफ करना चाहिए। झारखंड में विकास योजनाओं को गति देने में सहयोग करना चाहिए।

Related Articles