Business Idea: ₹1 लाख महीना कमाने का मौका! सिर्फ 9 लाख में शुरू करें ये स्मार्ट बिजनेस, सरकार भी दे रही पैसा

छोटी पूंजी, बड़ा मुनाफा — जानिए कैसे एक मोबाइल ऐप से कमाएं लाखों, और कैसे मिलेगा सरकारी लोन बिना गारंटी के।

Business Idea: क्या आप भी हर महीने ₹1 लाख तक कमाना चाहते हैं वो भी अपने खुद के बिजनेस से? अगर हां, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए है! देश में तेजी से बढ़ते ई-बाइक रेंटल बिजनेस ने युवाओं के लिए एक शानदार कमाई का मौका खोल दिया है।

आजकल मेट्रो सिटीज़ से लेकर टूरिस्ट डेस्टिनेशन तक, हर जगह ई-बाइक रेंटल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ये सर्विस ऐप के ज़रिए मिलती है और प्रति घंटे या दिन के हिसाब से रेंट पर दी जाती है।

Business Idea:कहां और कैसे शुरू करें?

इस बिजनेस को आप किसी भी भीड़-भाड़ वाले इलाके जैसे मेन मार्केट, ऑफिस एरिया, कॉलेज, मॉल या टूरिस्ट स्पॉट पर शुरू कर सकते हैं। शुरुआती खर्च लगभग ₹9 लाख का आता है, लेकिन महीने में ₹1 लाख या उससे ज्यादा तक की कमाई हो सकती है।

बिजनेस की लागत (Estimated Cost):

आइटमखर्च (₹)
10 ई-स्कूटर (₹55,000 प्रति)₹5,55,000
चार्जिंग स्टेशन₹1,00,000
ब्रांडिंग, ऐप और मार्केटिंग₹50,000
स्पेस किराया₹90,000
इंश्योरेंस व हेलमेट₹60,000
अन्य खर्च₹50,000
कुल खर्च₹9,05,000

Business Idea:महीने की संभावित कमाई:

  • रोजाना प्रति स्कूटर ₹500 कमाई = ₹1,50,000

  • वीकेंड और पीक सीजन बूस्ट = ₹50,000

  • चार्जिंग स्टेशन से कमाई = ₹20,000
    ➡ कुल टर्नओवर = ₹2,20,000

Business Idea:महीने का कुल खर्च:

  • बिजली, ईएमआई, स्टाफ सैलरी, मार्केटिंग, अन्य खर्च मिलाकर = ₹1,20,000
    ➡ शुद्ध मुनाफा = ₹1,00,000 (लगभग)

पैसे नहीं हैं? सरकार दे रही है लोन!

अगर आपके पास शुरुआती पूंजी नहीं है, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत आपको ₹10 लाख तक का लोन मिल सकता है।
शिशुकिशोर, और तरुण तीन कैटेगरी के तहत लोन मिलते हैं, जिसमें 10 लाख तक की राशि बिना गारंटी मिल सकती है।

ऐसे करें आवेदन:

  1. mudra.org.in से फॉर्म डाउनलोड करें

  2. जरूरी डॉक्यूमेंट लगाएं — आधार, फोटो, पता

  3. नजदीकी सरकारी या प्राइवेट बैंक में फॉर्म जमा करें

  4. बैंक अधिकारी बिजनेस प्लान देखकर मंजूरी देगा

  5. मंजूरी के बाद मुद्रा डेबिट कार्ड के जरिए राशि मिलेगी

क्या हैं फायदे?

  • बिना गारंटी लोन

  • प्रोसेसिंग फीस नहीं

  • ब्याज दर 10%–12%

  • किसी भी नॉन-एग्रीकल्चर बिजनेस के लिए उपयोग

Related Articles

close