झारखंड: ACB ने की एक और बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये घूस लेते कर्मचारी गिरफ्तार, पूछताछ है जारी

Jharkhand: ACB takes another big action, employee arrested while taking bribe of Rs 10,000, interrogation continues

Jharkhand ACB Trap: घूसखोरों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन कार्रवाई ही है। ACB की जमशेदपुर टीम ने रिश्वतखोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चांडिल अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। झारखंड के सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने ये बड़ी कार्रवाई की है।

 

जानकारी के मुताबिक राजेश हेम्ब्रम ने जमीन के प्रकरण में शिकायत से शुरू हुआ। राजेश ने अपना नाम ऑनलाइन पंजी-2 में दर्ज कराने के लिए अंचल कार्यालय का संपर्क किया था। इस काम के लिए राजस्व कर्मचारी शनि बर्मन ने 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

 

ACB के डीएसपी इंद्रदेव राम के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजेश ने ACB जमशेदपुर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई।

 

जैसे ही शनि बर्मन ने रिश्वत राशि ली, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। उनके पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई।जांच जारी है और अन्य अधिकारियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles