शिक्षकों की बंपर भर्ती! बालबाटिका के लिए 8,800 पदों पर सरकार की मुहर — जानिए योग्यता और अंतिम तारीख

लखनऊ जुलाई 2025: क्या आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं? तो ये खबर आपके लिए है! उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) के तहत 8,800 पदों पर शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। ये सभी पद बालबाटिका कक्षाओं के लिए निर्धारित हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एक नई पहल मानी जा रही है।

शिक्षकों की बंपर भर्ती: किस विभाग की है भर्ती?

यह भर्ती मिनिस्ट्री ऑफ बेसिक एजुकेशन, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। यह भर्ती अभियान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए है और इसे 27 जून 2025 को जारी आदेश के जरिए अनुमोदन मिला है।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
कुल पद8,800
शुरुआतजल्द
अंतिम तिथि30 सितंबर 2025
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://sewayojan.up.nic.in

शिक्षकों की बंपर भर्ती:कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता:

  • UGC मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गृह विज्ञान में ग्रेजुएशन

  • कम से कम 50% अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 5% की छूट)

  • न्यूनतम 2 साल का एनटीटी / डीपीएसई डिप्लोमा या समकक्ष (NCTE से मान्यता प्राप्त)

शिक्षकों की बंपर भर्ती:आवेदन कैसे करें?

  1. जिला शिक्षा कार्यालय की वेबसाइट या ऑफिशियल नोटिस बोर्ड पर जाएं।

  2. आवेदन पत्र को डाउनलोड करें या ऑफलाइन प्राप्त करें।

  3. मांगे गए सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें

  4. ज़रूरी दस्तावेज़ जैसे मार्कशीट, प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ को संलग्न करें।

  5. आवेदन पत्र निर्धारित पते पर जमा करें या संबंधित अधिकारी को सौंपें।

इस भर्ती की खास बात:

  • पहली बार बाल्याकाल शिक्षा (Early Childhood Education) को लेकर इतना व्यापक स्तर पर शिक्षक भर्ती हो रही है।

  • यह पहल NEP 2020 के लक्ष्यों को ज़मीनी स्तर पर उतारने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Related Articles