Bharat Bandh 2025: न बैंक खुलेंगे…न बस चलेगी… कल देश थम जाएगा? 25 करोड़ कर्मचारी करेंगे भारत बंद….

नई दिल्ली।बुधवार को भारत एक बार फिर ठहर सकता है! केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और मजदूर हड़ताल पर जाने वाले हैं। यह हड़ताल इतनी व्यापक है कि इसका असर देशभर की सार्वजनिक सेवाओं, बैंकिंग सिस्टम, परिवहन, बीमा, डाक सेवा, कोयला खनन और फैक्ट्री गतिविधियों तक दिख सकता है।

यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाई गई है। उन्होंने केंद्र की “मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और कॉर्पोरेट परस्त” नीतियों के खिलाफ यह बिगुल फूंका है।

Bharat Bandh 2025:क्या-क्या रहेगा बंद?

  • बैंकों में ताले लग सकते हैं

  • डाक और बीमा सेवाएं ठप रहेंगी

  • कोयला खनन और फैक्ट्री ऑपरेशन्स रुक सकते हैं

  • राज्य परिवहन सेवाएं यानी बसें नहीं चलेंगी

  • ग्रामीण क्षेत्रों में भी भारी विरोध की तैयारी

Bharat Bandh 2025:हड़ताल के पीछे कारण क्या है?
यूनियनों ने पिछले साल श्रम मंत्री को 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यूनियनों का आरोप है कि श्रम कोड जैसे कानून मजदूरों के हक छीनने के लिए लाए गए हैं।

इनका कहना है कि सरकार श्रमिकों के हक में नहीं, बल्कि कॉर्पोरेट्स के दबाव में काम कर रही है। काम के घंटे बढ़ाने, हड़ताल के अधिकार छीनने, और मजदूर यूनियनों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

Bharat Bandh 2025:किसानों का भी साथ!
इस बार संयुक्त किसान मोर्चा और ग्रामीण श्रमिक संगठनों ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। इससे गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन और रैलियों की तैयारी हो चुकी है।

पिछले कुछ वर्षों में भी इसी तरह की हड़तालें 2020, 2022 और 2023 में हो चुकी हैं, लेकिन इस बार संख्या और क्षेत्र दोनों कहीं ज्यादा बड़े हैं।

Related Articles