झारखंड: कर्मचारी की सड़क हादसे में गयी जान, ऑफिस से लौटते वक़्त ट्रक ने कुचला, हैलमेट के बावजूद नहीं बची जान
Jharkhand: Employee died in a road accident, was crushed by a truck while returning from office, could not survive despite wearing a helmet

Jharkhand Accident news: देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक कर्मचारी की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब कर्मचारी ऑफिस के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। कर्मचारी का नाम गोवर्धन टुडू है, जो बहरागोड़ा अंचल कार्यालय में लिपिक के तौर पर पदस्थ थे।
जानकारी के मुताबिक बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कसरथा प्लस टू उच्च विद्यालय के करीब NH 18 पर देर रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में गोवर्धन टुडू की मौके पर ही जान चली गई। मिली जानकारी के मुताबिक गोवर्धन टुडू हादसे के वक्त अपनी बाइक से बहरागोड़ा की तरफ आ रहे थे, वहीं पेट्रोल पंप से एक ट्रक गलत दिशा में आ रहा था।
इसी दौरान ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी गोवर्धन टुडू बाइक से नीचे गिर पड़े। वही बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पाकर तत्काल विधायक समीर मोहंती और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश सारंगी भी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल घायल गोवर्धन टुडू को अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक गोवर्धन टुडू हादसे के वक्त हेलमेट पहने हुए थे। उसके बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। इस हादसे को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं ट्रक के ड्राइवर और खलासी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।