झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट: 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी, जानिए कब तक चलेगी बारिश
Heavy rain alert in Jharkhand: Yellow alert issued in 13 districts, know how long the rain will last

रांची: झारखंड के 13 जिलों में आज मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इनमें रांची, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, चतरा, बोकारो, सरायकेला-खरसांवा और बोकारो जिले शामिल हैं.
29 जून को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
जबकि 29 जून को चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची और गुमला में भारी बारिश के संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
वहीं गढ़वा, पलामू, बोकारो, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसांवा में वज्रपात के साथ बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
1 जुलाई तक येलो अलर्ट
इसके अलावे मौसम विभाग ने 30 को नौ जिले और एक जुलाई को पांच जिलों में भी जोरदार बारिश होने के संकेत दिये हैं. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
यहां हुई सबसे अधिक बारिश
बीते 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. वहीं बहरागोड़ा में शुक्रवार को 16 मिमी बारिश दर्ज किया गया.. जबकि मेदिनीनगर में लगभग एक मिमी, बोकारो में लगभग पांच मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया. लातेहार में पांच मिमी, देवघर में तीन मिमी, हजारीबाग में दो मिमी, गुमला में दो मिमी बारिश हुई. राजधानी रांची में सुबह में आकाश में बादल छाये रहने व दिन में बारिश होने की संभावना है।