BREAKING: अब दोपहिया वालों की भी जेब कटेगी! क्या मोदी सरकार टोल टैक्स पर देगी करारा झटका, क्या 15 जुलाई से लागू होगा नया नियम, जानने के लिए पढ़िए…

Toll Tax on Two Wheelers: अब बाइक-स्कूटर वालों को भी देना होगा टोल, FASTag से कटेगा पैसा, नियम तोड़ा तो लगेगा 2000 का जुर्माना!

मोदी सरकार ने टोल टैक्स को लेकर देश के 17 करोड़ दोपहिया वाहन चालकों को बड़ा झटका दिया है। अब बाइक और स्कूटर जैसे वाहन भी राष्ट्रीय राजमार्गों (NHAI) पर टोल टैक्स के दायरे में आ गए हैं।सोशल मीडिया पर ये खबरें आग की तरह फैली।

जानकारी ये भी फैली कि 15 जुलाई 2025 से नया नियम लागू होगा, जिसके तहत दोपहिया वाहनों को भी FASTag के माध्यम से टोल भुगतान करना होगा। अब तक यह सुविधा केवल चार पहिया या उससे बड़े वाहनों तक सीमित थी।

 अब तक क्यों नहीं लगता था टोल?

अब तक जब कोई दोपहिया वाहन खरीदा जाता था, तो उसी समय कंपनी द्वारा एकमुश्त टोल टैक्स लिया जाता था, जिससे बाद में टोल पर कोई भुगतान नहीं करना पड़ता था। लेकिन नए नियम के तहत, हर बार नेशनल हाईवे पर टोल क्रॉस करते समय भुगतान करना होगा।नियम तोड़ने पर लगेगा ₹2000 का जुर्माना

 कितने टोल प्लाजा हैं भारत में?

देशभर में 1057 टोल प्लाजा NHAI के अधीन हैं।

  • उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 123 टोल प्लाजा

  • आंध्र प्रदेश में 78

  • बिहार में 33

 क्या है ₹3000 वाला वार्षिक पास?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में फास्टैग आधारित वार्षिक पास योजना का ऐलान किया था।

  • 15 अगस्त से लागू होगी योजना

  • ₹3000 में मिलेगा पास

  • 200 ट्रिप्स तक फ्री यात्रा

  • यह सुविधा सिर्फ NHAI व नॉर्थ ईस्ट के टोल्स पर मान्य होगी

 जनता में गुस्सा

इस फैसले से दोपहिया वाहन चालकों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई, पेट्रोल और इंश्योरेंस की मार झेल रहे आम नागरिकों पर यह अतिरिक्त बोझ है।

नितिन गडकरी ने दिया बयान

सड़क परिवहन मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  X पर बयान जारी कर कहा है कि दो पहिया वाहन पर टोल tax लगाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है।फिलहाल ऐसी कोई भी निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दो पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। साथ ही इसी खबरों की निंदा भी की।

अब देखने वाली बात ये होगी कि ये प्रस्ताव वास्तव में प्रस्तावित नहीं होगी या आने वाले दिनों में कुछ नए प्रस्ताव लाए जा सकते हैं।

Related Articles