CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: लाड़ली बहनों को दीपावली से हर माह मिलेंगे 1500 रुपए…

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

भोपाल। मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले बड़ी सौगात देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि दीपावली से लाड़ली बहना योजना के तहत हर लाभार्थी बहन को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने गुरुवार को इंदौर में मीडिया से बातचीत के दौरान की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “जब हमारी सरकार बनी थी, तब लाड़ली बहनों को 1000 रुपए प्रति माह दिए जा रहे थे। अब यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी गई है और रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को अतिरिक्त 250 रुपए भी दिए जाएंगे। दीपावली से यह राशि बढ़ाकर 1500 रुपए कर दी जाएगी।”

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: डॉ. यादव ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में लाड़ली बहनों को 3000 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया गया है और सरकार इस लक्ष्य को चरणबद्ध तरीके से 2028 तक पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि 2026 और 2027 में इस राशि में और वृद्धि की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार भी किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस को समझना चाहिए कि भाजपा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है। कांग्रेस ने कभी बहनों की चिंता नहीं की। उन्हें मर्यादा में रहकर राजनीति करनी चाहिए।”

मुख्यमंत्री के इस ऐलान को आगामी त्योहारी सीजन से पहले लाड़ली बहनों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles