चमत्कार हो गया ! 241 मौतें… पर जिंदा बचा ‘विश्वास’: एअर इंडिया हादसे में मौत को मात देने वाली कहानी!, जिसने विमान हादसे में कूदकर बचायी जान

Vishwas Kumar Ramesh Alive : गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान AI-171 गुरुवार को टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दावा किया जा रहा है कि इस हादसे में विमान में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गयी, लेकिन इस बीच एक चमत्कार भी हुआ है। इस विमान हादसे में एक शख्स जिंदा भी बच गया है। गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे. इसमें 12 क्रू मेंबर्स और 230 यात्री शामिल हैं।

विमान हादसे में एक यात्री के बचने की खबर ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है। यात्री का नाम विश्वास कुमार रमेश है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। रमेश विश्वास ने कहा कि हादसे के बाद जोरदार धमाका हुआ, चारों तरफ आग की लपटें थीं।

रमेश विश्वास के मुताबिक उसे एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया. मुझे भरोसा नहीं होता कि मैं जीवित हूं, ये किसी करिश्मे से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि विश्वास कुमार रमेश के साथ उसका भाई विश्वास कुमार अजय भी सफर कर रहा था, जो इस हादसे में शिकार हो गया। रमेश विश्वास और अजय विश्वास अलग-अलग कतार की सीट में बैठे थे।

रमेश विश्वास के मुताबिक उड़ान के करीब 30 सेकंड बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया। कुछ सेकंड में वो जमीन पर गिर गया। उसके आस पास शव पड़े हुए थे, वो अपने भाई को ढूंढ रहा था, लेकिन उसे वो नहीं मिल रहा था। इस बीच कुछ लोगों ने उसे पकड़कर एंबुलेंस में बैठा लिया। विश्वास कुमार रमेश एयर इंडिया की फ्लाइट में 11 A सीट पर बैठकर लंदन जा रहे थे। 40 वर्षीय विश्वास कुमार बताया, ”जब मैं उठा तो मेरे चारों ओर लाशें बिखरी पड़ी थीं। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा।

विश्वास कुमार के मुताबिक मेरे चारों तरफ विमान के टुकड़े बिखरे पड़े थे। उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद तेज आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह सब बहुत जल्दी हुआ।” विश्वास के सीने, आंखों और पैरों पर चोट आई है और उनका इलाज चल रहा है। लंदन के गैटविक जाने वाला एयर इंडिया का विमान – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर – क्रू मेंबर्स के सदस्यों सहित 242 लोगों को लेकर गुरुवार को दोपहर 1.38 बजे अहमदाबाद से उड़ा और कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

विश्वास कुमार एक ब्रिटिश नागरिक हैं और कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने भारत आए थे। वह अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ वापस लंदन जाने के लिए प्लेन में सवार थे। विश्वाश के पास से बोर्डिंग पास भी मिला है। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से लंदन में रह रहे हैं और उनकी पत्नी और बच्चा भी लंदन में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि उनके भाई अजय के साथ विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे। उन्होंने कहा, “हम दीव गए थे। वह मेरे साथ यात्रा कर रहे थे और अब मैं उन्हें नहीं ढूंढ पा रहा हूं। कृपया उन्हें ढूंढने में मेरी मदद करें।” विमान हादसे में घायल हुए लोगों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार देर शाम तक पुलिस ने 204 लोगों के मरने की पुष्टि कर दी है और यह आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

Related Articles