झारखंड मौसम अपडेट: कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, ठंडा और सुहावना रहेगा मौसम

Jharkhand weather update: Alert of rain and thunderstorm in many districts, weather will remain cool and pleasant

रांची : झारखंड में मानसून पूर्व की गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार शाम रांची समेत राज्य के कई जिलों में तेज आंधी और झमाझम बारिश दर्ज की गई। रांची के पतरातू और खूंटी में ओलावृष्टि की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी राज्य भर में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

 

 

Jharkhand Rain Alert : येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में रहे सतर्क

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने झारखंड के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, वहीं कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी लागू किया गया है। इन जिलों में तेज वज्रपात, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) और मूसलधार बारिश की संभावना जताई गई है।

Jharkhand Rain Alert : वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट वाले जिले

रांची

खूंटी

लोहरदगा

 

 

साहिबगंज

जामताड़ा

गोड्डा

दुमका

पाकुड़

धनबाद

बोकारो

पूर्वी सिंहभूम

 

 

Jharkhand Rain Alert : तेज आंधी से गिरे पेड़, जानें प्रभावित इलाके

गुरुवार की शाम रांची और सिमडेगा में चली तेज हवाओं के कारण कई बड़े पेड़ सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। रांची के हरमू इलाके और सिमडेगा में सबसे अधिक असर देखा गया। हालांकि, अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।

आज का मौसम रहेगा ठंडा-ठंडा, कूल-कूल

लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य में तापमान में गिरावट आई है। कई स्थानों पर रात के समय रजाई या चादर की जरूरत महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक इसी तरह के मौसम की संभावना है।

Jharkhand Weather Forecast : जिलेवार तापमान

 

 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान (अनुमान)

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज :
अधिकतम : 34°C | न्यूनतम : 24°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू :
अधिकतम : 35°C | न्यूनतम : 25°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला :
अधिकतम : 34°C | न्यूनतम : 22°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा
:
अधिकतम : 37°C | न्यूनतम : 25°C

Related Articles