नक्सली मुठभेड़ : जवानों और नक्सलियों में देर तक हुई गोलाबारी…माओवादियों का बंकर ध्वस्त ….जवानों ने बूढ़ा पहाड़ पर डाला डेरा…

लातेहार। झारखंड में इन दिनों नक्सलियों की चहलकदमी कुछ ज्यादा ही बढ़ गयी है। झारखंड व छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे बूढ़ा पहाड़ पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। बूढ़ा पहाड़ में हुई गोलीबारी से आसपास के इलाके के लोग सकते में आ गये। पुलिस ने मुठभेड़ के बात सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान नक्सिलयों के एक बंकर को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। माओवादियों ने वर्ष 2013-14 में बूढ़ा पहाड़ को अपना मुख्यालय बनाया था। सुरक्षा बल के जवान बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कराने को लेकर लगातार अभियान चला रहे हैं।

बंकर से रसद और विस्फोटक बरामद

पिछले कई दिनों से बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। पुलिस बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त करना चाह रही है। इसी दौरान पुलिस को नक्सलियों का एक बड़ा बंकर मिला है। बंकर में काफी समान नक्सलियों का मिलाहै। सामान की बरामदगी के बाद बंकर को ध्वस्त कर दिया गया है। झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ का क्षेत्र 55 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। बंकर से सीरीज लैंड माइंस 30, प्रेशर कूकर लैंड माइंस 01, केन लैंड माइंस 03, सिरिंज लैंड माइंस 05, चावल एक हजार किलो, दाल 50 किलो, आटा 05 किलो, पालीथिन बड़ा साईज 10, नक्सल साहित्य, भारी मात्रा में दवा मिली है।

बूढ़ा पहाड़ में जवानों ने डाला डेरा

बूढ़ा पहाड़ के इलाके में अभियान के लिए 20 से अधिक अस्थाई कैंप भी बनाए गए हैं। इन कैंप तक सामग्री को पंहुचाने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस अभियान में कोबरा, जगुआर, सीआरपीएफ, जैप, आईआरबी और जिला बल और छत्तीसगढ़ के भी सुरक्षाबल शामिल हैं। अभियान को लेकर कोबरा सीआरपीएफ के टाप अधिकारी पलामू में कैंप कर रहे हैं। जबकि पलामू में आपरेशन का वार रूम बनाया गया है।

Related Articles