IPL Final का बादशाह कौन? जानिए 2008 से 2024 तक की विनर और रनर-अप टीमों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक पर्व बन चुका है। हर साल नए चेहरे, नया जोश और नई चैंपियन टीम देखने को मिलती है। कुछ टीमें हैं जिनका इस लीग पर दबदबा रहा है, तो कुछ टीमों ने संघर्ष के बाद फाइनल तक का सफर तय किया है।

आईपीएल न सिर्फ युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने का मंच बना, बल्कि उन अनुभवी खिलाड़ियों को भी दोबारा पहचान दिलाई, जिनके करियर में ठहराव आ गया था।

आईपीएल 2025 का रोमांच अंतिम पड़ाव पर है।
इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बना ली है, जबकि दूसरी फाइनलिस्ट टीम का फैसला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। फाइनल मैच 3 जून 2025 को खेला जाएगा।


कौन है IPL Final का असली बादशाह?

अब तक की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं मुंबई इंडियंस (MI) 6 बार फाइनल में पहुंची और सबसे ज्यादा 5 खिताब जीतने वाली टीम रही है।

टीमफाइनल खेलेटाइटल जीतेरनर-अप
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)1055
मुंबई इंडियंस (MI)651
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)431
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)303
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)211
राजस्थान रॉयल्स (RR)211
गुजरात टाइटंस (GT)211
दिल्ली कैपिटल्स (DC)101
पंजाब किंग्स (PBKS)101
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)000

IPL Winners and Runner-Ups (2008–2024)

वर्षविजेताउपविजेता
2008राजस्थान रॉयल्सचेन्नई सुपर किंग्स
2009डेक्कन चार्जर्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2010चेन्नई सुपर किंग्समुंबई इंडियंस
2011चेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2012कोलकाता नाइट राइडर्सचेन्नई सुपर किंग्स
2013मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स
2014कोलकाता नाइट राइडर्सपंजाब किंग्स
2015मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स
2016सनराइजर्स हैदराबादरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
2017मुंबई इंडियंसराइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
2018चेन्नई सुपर किंग्ससनराइजर्स हैदराबाद
2019मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स
2020मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्स
2021चेन्नई सुपर किंग्सकोलकाता नाइट राइडर्स
2022गुजरात टाइटंसराजस्थान रॉयल्स
2023चेन्नई सुपर किंग्सगुजरात टाइटंस
2024कोलकाता नाइट राइडर्ससनराइजर्स हैदराबाद

RCB क्या तोड़ेगी फाइनल का अभिशाप?

अब तक तीन बार फाइनल में पहुंचकर खिताब से चूकी RCB के पास इस बार इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। क्या विराट कोहली की यह टीम पहली बार ट्रॉफी उठा पाएगी? या मुंबई/पंजाब की टीम बाज़ी मारेगी – इसका फैसला 3 जून को होगा।

Related Articles