श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप: श्रद्धालुओं को देगा हर पल की जानकारी, रूट से लेकर होटल तक सब कुछ एक क्लिक में

जम्मू-कश्मीर: इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा जुलाई महीने से शुरू हो रही है और इसके लिए देशभर से श्रद्धालु पंजीकरण करवा रहे हैं। अमरनाथ श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यात्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, लेकिन अब एक नया विकल्प भी उपलब्ध है — “श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप”।
यह ऐप यात्रियों के लिए एक डिजिटल साथी की तरह कार्य करेगा। इसमें यात्रा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी एक क्लिक में उपलब्ध होगी — जैसे यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, मौसम की जानकारी और पार्किंग की सुविधा।
श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप:ऐसे करें ऐप डाउनलोड
“श्री अमरनाथजी यात्रा” ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप इंस्टॉल करने के बाद होम स्क्रीन पर ‘चलो अमरनाथ’ का संदेश दिखाई देगा, साथ ही यात्रा की शुरुआत और समाप्ति की तारीख भी दी गई होगी। इसके बाद यात्रियों से यात्रा परमिट नंबर मांगा जाएगा। यदि आपके पास यह नहीं है तो आप इसे स्किप कर सीधे New Registration कर सकते हैं।
श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप:ऐप के प्रमुख फीचर्स:
यात्रा रूट और मैप्स: ऐप में अमरनाथ यात्रा का पूरा रूट और नक्शे दिए गए हैं, जिससे यात्री अपने मार्ग की सही जानकारी ले सकते हैं।
बुकिंग सुविधा: ‘बुक ऑनलाइन सर्विस’ सेक्शन के माध्यम से यात्री भोजन, रुकने की जगह और अन्य सेवाओं की बुकिंग कर सकते हैं।
यात्रा की योजना: ‘प्लान योर यात्रा’ सेक्शन में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को विस्तार से समझाया गया है।
मौसम अपडेट: यात्रा के दौरान मौसम की पल-पल की जानकारी भी ऐप के माध्यम से मिलती रहेगी।
श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप:हेल्प डेस्क और स्वास्थ्य सुझाव:
ऐप में एक हेल्प डेस्क सेक्शन भी है, जिसमें जरूरी फोन नंबर और ईमेल आईडी दी गई हैं। किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समाधान के लिए यात्री इन माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह और यात्रा के दौरान पालन करने वाले सुरक्षा उपाय भी इस ऐप में उपलब्ध हैं।
श्री अमरनाथजी यात्रा ऐप न केवल यात्रियों को डिजिटल सुविधा प्रदान करता है, बल्कि उनकी यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुगम और जानकारीपूर्ण बनाता है। जो श्रद्धालु इस वर्ष अमरनाथ धाम की पवित्र यात्रा करने जा रहे हैं, उनके लिए यह ऐप बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।