7th Pay Commission: 7वें वेतनमान के एरियर्स का हुआ भुगतान….इस राज्य में कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले

मुंबई । एक तरफ जहां केंद्रीय कर्मचारी जहां महंगाई भत्ता में बढोत्तरी का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 7वें वेतनमान के एरियर्स का पैसा देकर कर्मचारियों को तोहफा दिया है। दरअसल महाराष्ट्र में राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर्स पांच किश्तों में दिया जाना था। राज्यकर्मियों को 5 में से 2 किश्तें पहले मिल चुकी थी। अब तीसरी किश्त भी जारी कर दी गयी है।

हालांकि जब महाराष्ट्र में उद्धव सरकार थी, तभी तीसरी किश्त का ऐलान कर दिया गया था, लेकिन राजनीतिक उथल पुथल के बीच मामला अटक गया था। अब एकनाथ शिंदे सरकार ने कर्मचारियों के एरियर्स की राशि रिलीज कर दी है। महाराष्ट्र में साल 2019 में राज्य के कर्मचारियों के साथ-साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों को भी 7वें वेतनमान का लाभ देने का ऐलान किया था। इसके लिए 5 साल में 5 किश्तों में 7वें वेतनमान की एरियर्स की राशि का भुगतान करने की घोषणा की गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सातवें वेतनमान के एरियर्स मिलने के बाद ग्रुप ए के अधिकारियों को 30 से 40 हजार तक फायदा होगा। तो ग्रुप बी के अधिकारियों को 20 से 30 हजार रूपये का लाभ होगा। ग्रुप सी के कर्मचारियों को 10 से 15 हजार का फायदा हुआ है। वहीं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को 8 से 10 हजार रूपये का फायदा हुआ है। महाराष्ट्र में अभी कर्मचारियों को केंद्र से 3 फीसदी कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। केंद्र सरकार जहां अपने कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दे रही है, तो वहीं महाराष्ट्र सरकार ने 31 प्रतिशत, वहीं छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को सिर्फ 22 प्रतिशत ही डीए मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close