7 बार एक ही अंगुली पर सांप का डंस! क्या ये कोई बदला है या पिछले जन्म का रहस्य? जानिए इस रहस्यमयी लड़की की कहानी

उत्तर प्रदेश की एक युवती को पिछले 3 सालों में 7 बार सांपों ने काटा — वो भी हर बार एक ही अंगुली में! पर हर बार बच जाती है उसकी जान

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक गांव में रहस्यमयी घटनाएं लोगों को हैरान कर रही हैं। राठ कोतवाली क्षेत्र के इटायल गांव की रहने वाली 16 वर्षीय डॉली सैनी को पिछले तीन वर्षों में 7 बार सांपों ने काटा है — और हर बार एक ही अंगुली में!

सांपों के डंसने के बाद डॉली की हालत गंभीर हो जाती है, लेकिन समय पर इलाज होने से उसकी जान हर बार बच जाती है। इससे गांव में भय, हैरानी और अंधविश्वास का माहौल बन गया है।

पहली बार खेत में काटा गया था

डॉली को पहली बार 13 वर्ष की उम्र में खेत में काम करते हुए सांप ने डंसा था। इसके बाद भाई दूज के दिन, बहन की ससुराल में, और अन्य अलग-अलग जगहों पर हर बार उसी उंगली पर ही काटा गया। आश्चर्य की बात ये है कि हर बार काटने के निशान और दांत स्पष्ट दिखते हैं।

सपनों में भी करते हैं सांप हमला!

डॉली की मां अहिल्या रानी बताती हैं कि रात को डॉली को अक्सर सांपों के सपने आते हैं। सपने में डंसने के बाद डॉली के मुंह से झाग निकलने लगता है और हालत बिगड़ जाती है। इस डर के चलते परिजन उसे झाड़-फूंक और तांत्रिकों के पास भी ले गए, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पाया।

दैवीय शक्ति या पिछला जन्म?

गांव और आसपास के लोग इसे दैवीय आपदा, पुनर्जन्म का कर्मफल या सांपों का बदला मान रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि शायद डॉली का कोई पुराना जन्म का संबंध इन सांपों से रहा हो। फिलहाल डॉली चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

अब भी जारी है डर

परिजन हर समय डरे रहते हैं कि कहीं अगली बार कुछ गंभीर न हो जाए। डॉली की सुरक्षा के लिए उपाय किए जा रहे हैं, लेकिन सांप जैसे उसका पीछा नहीं छोड़ रहे।

Related Articles

close