नयी दिल्ली 15 फरवरी 2024। आगजनी की दर्दनाक घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी। घटना दिल्ली के अलीपुर की है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में अलीपुर की पेंट फैक्ट्री में आग लग गई, घटना में 11 लोगों की झुलसने से मौत हो गई है। पहले आग में जलने से तीन लोगों के मौत की खबर आई थी। इस हादसे में पहले तीन घायल भी हुए थे. दमकल की 22 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया है।

बता दें कि दिल्ली का अलीपुर घनी आबादी वाला इलाका है। इसी भीड़ भरे इलाके में पेंट फैक्ट्री चल रही थी। देर रात आग भड़क गई और केमिकल के कारण आग बढ़ती और फैलती चली गई. इसके कारण फैक्ट्री में मौजूद लोग जल गए। पहले तीन लोगों की मौत की खबर आई थी, लेकिन देर रात सामने आए अपडेट में पता चला कि 11 लोगों की झुलसने मौत हुई है। आग लगने के कारण इलाके में हाहाकार की स्थिति बन गई।

जानकारी मिलने पर दमकल की 22 गाडियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। देर रात तक झुलसे हुए लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी। आग में जले कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया. कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। आग कैसे लगी, अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...