हजारीबाग/पलामू/ सिमडेगा/गढ़वा/चतरा: झारखंड के कई हिस्सों में गुरुवार की देर शाम हुई बारिश और वज्रपात ने तबाही मचाई है। मौसम भले ही थोड़ा ठंडा हुआ लेकिन वज्रपात और आंधी ने झारखंड के कई इलाकों में लोगों की जान ले ली। हजारीबाग, पलामू, सिमडेगा, गढ़वा, चतरा और खूंटी में वज्रपात से 7 की लोगों की मौत होने की खबर है। कई इलाकों में तेज आंधी – पानी की वजह से पेड़ गिरे, कहीं बिजली गायब है, तो कई इलाकों में रास्ते बंद हैं।

आंधी और बारिश ने बचाई तबाही आंधी-पानी और वज्रपात ने प्रदेश में 7 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 2 पलामू तथा एक-एक रांची के राहे, खूंटी, चतरा, बेरमो और हजारीबाग के हैं। मानसून से पहले ही मौसम ने यह संकेत दे दिए है कि इस बार मानसून जब दस्तक दे तो ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 27 तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। 27 मई के बाद मौसम फिर बदलेगा एक बार फिर पारा चढ़ सकता है। जिससे गर्मी फिर सतायेगी ।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...