पलामू जिले के सतबरवा की बकोरिया पंचायत के भालूआही घाटी में 6 मनचलों ने एक 22 वर्षीय महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना शनिवार रात की है पुलिस ने 5 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर भेजा गया है। गिरफ्तार दो आरोपियों के नाम बकोरिया के भोला और धर्मेंद्र राम है।

पुलिस ने बताया कि महिला का ससुराल पाटन इलाके में है। वह ससुराल वालों से नाराज होकर पैदल ही लातेहार स्थित मायके जा रही थी। महिला को ढूंढते हुए ससुराल वालों ने तुंबागड़ा के पास उसे पकड़ा। परंतु महिला ने ससुराल लौटने से मना कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने पति को साथ जाने को कहा। महिला के पति ने साडू के भाई को बुलाया। तीनों बाइक से जाने लगे।

रास्ते में मनचलों ने तीनों को दबोच लिया और बाइक और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद महिला को अगवा कर भलुआही टोंगरी पर ले जाकर 4 घंटे तक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी बाइक पर पीड़िता को दूसरी जगह ले जाने लगा। इस बीच साधवाडीह में गाड़ी आते देख महिला चिल्लाई। इससे अनियंत्रित होकर मनचलों की बाइक गाड़ी से टकरा गई। ग्रामीणों ने दो मनचलों को दबोच लिया और मनिका थाने को सौंप दिया। 4 मनचले दूसरे बाइक पर थे। इसमें उन्होंने एक बाइक पर पीड़िता के पति को बैठा रखा था

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...