TSPC के टॉप कमांडर समेत 5 उग्रवादी गिरफ्तार, वाहनों की आगजनी समेत कई घटनाओं में था शामिल

रांची : टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के टॉप कमांडर रंजन सहित पांच उग्रवादी को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि 21 मार्च को नवाबाजार थाना के कंडा धाटी में स्थित एसकेएम ईट भट्ठे में खड़े पांच वाहनों की आगजनी में शामिल थे. गिरफ्तार आरोपी में टॉप कमांडर रंजन भी शामिल है. सभी टीएसपीसी से जुड़े है.

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार उग्रवादी 21 मार्च को नावाबाजार थाना के कंडा घाटी में स्थित एसकेएम ईंट-भट्ठे में खड़े पांच वाहनों में आगजनी की थी. घटना के बाद पुलिस नवाबाजार, पाटन, नावाजयपुर, मनातू और छतरपुर इलाके में घेराबंदी कर सर्च अभियान चला रही थी. इसी क्रम में पुलिस को सफलता मिली है. गिरफ्तार उग्रवादी से फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है. पुलिस को पुछताछ में कई अहम जानकारी मिली है. पूरे मामले का प्रेस काफ्रेस कर खुलासा कर सकती है.

Related Articles

close