5 लाख ईनामी नक्सली गिरफ्तार: IED बम लगाने का एक्सपर्ट और कई घटनाओं में निभाई है अहम भूमिका

लातेहार: आईडी बम लगाने में माहिर पांच लाख का ईनामी नक्सली लातेहार पुलिस के हाथ लगा है। भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के करीबी जोनल कमांडर शीतल मोची उर्फ शीतल राम उर्फ शीतल रविदास की गिरफ्तारी की गई है। शीतल मोची पर सरकार द्वारा पांच लाख रुपये इनामी घोषित है
बम लगाने में एक्सपर्ट है शीतल मोची शीतल मोची भाकपा माओवादी के आईडी एक्सपर्ट था। जो कई जंगलों में बम लगाने का कार्य करता था। जिससे कई सुरक्षा बल व ग्रामीण इसकी चपेट में आ चुके हैं। शीतल मोची मूल रूप से बालूमाथ थाना क्षेत्र के हुंडरा टांड का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 7.65 एमएम के लोड़ देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के के पांच जिंदा कारतूस, एके-47 के 20 राउंड जिंदा गोली व लेवी के 10 हजार रुपए नगद बरामद किया है।









