पुणे/पटना। महाराष्ट्र में हुए एक दर्दनाक हादसे में बिहार के 5 लोगों की मौत हो गयी। हादसा शनिवार देर रात की बतायी जा रही है। हादसा उस वक्त हुआ जब देर रात ट्रक और आयशर टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। घटना में बिहार के पांच मजदूरों की मौत हो गयी। घटना में घायल चार लोगों की हालत गंभीर है। सभी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए नांदेड़ में स्थानांतरित कर दिया गया है। सभी मृतक और घायल रेलवे के काम के लिए हिमायतनगर इलाके में ठहरे हुए थे। आज रात करीब आठ बजे घर लौटते समय उनके आयशर टेंपो को सीमेंट से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांच मजदूरों ने की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

घटना की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतकों का आज पोस्टमार्टम होगा, जिसके बाद शव को उनके गृह क्षेत्र में भेजवाया जायेगा। मजदूरों के शव को बिहार स्थित उनके गृह जिला भेजा जाएगा।  चार मजदूरों का इलाज चल रहा है, सभी की हालत नाजुक है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...